लाइव न्यूज़ :

आर्कटिक नॉर्वे में क्लोरिन रिसाव के बाद लगभग 96 हजार सैल्मन की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:39 IST

Open in App

कोपनहेगन, 10 अगस्त (एपी) ऐसा माना जाता है कि आर्कटिक नॉर्वे में एक टैंक से रिसाव होने के बाद 15 हजार लीटर क्लोरिन ‘फजर्ड’ में जाने से लगभग 96 हजार सैल्मन की मौत हो गई।

सालमोनिडे परिवार में रे-फिनिश मछली की कई प्रजातियों के लिए सैल्मन सामान्य नाम है।

सैल्मन फार्मिंग कंपनी ग्रिग सीफूड के प्रवक्ता रोजर पेडरसन ने कहा कि रिसाव अल्टा शहर में उसके एक मछली बूचड़खाने में हुआ था। पेडरसन ने नॉर्वे के प्रसारक एनआरके को बताया, ‘‘हम इसे क्लोरीन रिसाव से जोड़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी अब मरी हुई मछलियों को ‘‘जिम्मेदार तरीके से संभाल रही है और जांच कर रही है कि रिसाव कैसे हुआ।’’

पानी को कीटाणुरहित करने के लिए क्लोरीन का उपयोग किया जाता है।

उत्तरी नॉर्वे में पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘महत्वपूर्ण मात्रा में सैल्मन मर चुकी हैं’’ और लीक हुआ तरल अटलांटिक महासागर में बह गया।

पुलिस प्रवक्ता स्टीन ह्यूगो जोर्जेंसन ने ‘एनआरके’ को बताया कि जमीन पर किसी भी जहरीली क्लोरीन गैस का कोई खतरा नहीं है। रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब