लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से करीब 60,000 लोग अमेरिका पहुंचे

By भाषा | Updated: September 9, 2021 10:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ सितंबर (एपी) अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बताया कि अफगानिस्तान से लोगों के निकासी अभियान के तहत 17 अगस्त के बाद से देश में करीब 60,000 लोग पहुंच चुके हैं। इस अभियान को औपचारिक रूप से ‘ऑपरेशन एलीज वेलकम’ के नाम से जाना जाता है।

विभाग ने बुधवार को जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया कि यहां आने वाले 17 प्रतिशत लोग अमेरिकी नागरिक और स्थायी निवासी हैं जो अफगानिस्तान में थे। ये लोग तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद वहां फंस गए थे।

उसने बताया कि बाकी 83 प्रतिशत लोगों में विशेष आव्रजक वीजा वाले लोग भी शामिल है जिन्होंने अमेरिका या नाटो के लिए किसी न किसी रूप में काम किया। साथ ही कई तरह के ‘‘संवदेनशील’’ अफगान नागरिक भी शामिल है जिन्हें तालिबान से खतरा हो सकता था जैसे कि महिलाएं और मानवाधिकार कार्यकर्ता।

डीएचएस मंत्री अलेजांद्रो मेयरकास ने बताया कि बहुत कम लोगों को अमेरिका में प्रवेश से रोका गया है लेकिन उन्होंने इसके बारे में यह बताने से इनकार कर दिया कि ऐसे लोगों की संख्या कितनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल