लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से करीब 60,000 लोग अमेरिका पहुंचे

By भाषा | Updated: September 9, 2021 16:34 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ सितंबर (एपी) अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने बताया कि अफगानिस्तान से लोगों के निकासी अभियान के तहत 17 अगस्त के बाद से देश में करीब 60,000 लोग पहुंच चुके हैं। इस अभियान को औपचारिक रूप से ‘ऑपरेशन अलाइज वेलकम’ के नाम से जाना जाता है।

विभाग ने बुधवार को जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया कि यहां आने वाले 17 प्रतिशत लोग अमेरिकी नागरिक और स्थायी निवासी हैं जो अफगानिस्तान में थे। ये लोग तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाने के बाद वहां फंस गए थे।

उसने बताया कि बाकी 83 प्रतिशत लोगों में विशेष आव्रजक वीजा वाले लोग भी शामिल है जिन्होंने अमेरिका या नाटो के लिए किसी न किसी रूप में काम किया। साथ ही कई तरह के ‘‘संवदेनशील’’ अफगान नागरिक भी शामिल है जिन्हें तालिबान से खतरा हो सकता था जैसे कि महिलाएं और मानवाधिकार कार्यकर्ता।

डीएचएस मंत्री अलेजांद्रो मेयरकास ने बताया कि बहुत कम लोगों को अमेरिका में प्रवेश से रोका गया है लेकिन उन्होंने इसके बारे में यह बताने से इनकार कर दिया कि ऐसे लोगों की संख्या कितनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब