लाइव न्यूज़ :

यूरोप जा रहे करीब 500 प्रवासी लीबिया के पास समुद्र में रोके गए: संरा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:55 IST

Open in App

जियो बैरेंट्स (नौका से), तीन अक्टूबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि लीबिया के तटरक्षक बल ने रविवार को देश के तट के पास एक नौका पकड़ी जिसमें यूरोप जाने वाले करीब 500 प्रवासी सवार थे।

उत्तर अफ्रीकी देश से यूरोपीय तटों की ओर जाने के दौरान समुद्र में पकड़े जाने का यह नवीनतम मामला है। हाल के महीनों में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

अफ्रीका और मध्य पूर्व में युद्ध और गरीबी के चलते यूरोप में बेहतर जीवन की उम्मीद में भाग रहे प्रवासियों के लिए लीबिया एक प्रमुख पारगमन बिंदु के रूप में उभरा है। देश में 2011 के विद्रोह के बाद अराजकता उत्पन्न हो गई है जिसमें तानाशाह मोअम्मर कज्जाफी अपदस्थ हुआ था और बाद में मारा गया था।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर के अनुसार, रविवार को रोके गए व्यक्तियों को पश्चिमी शहर ज़ाविया में एक तेल रिफाइनरी बिंदु पर उतारा गया। इनमें सूडानी, सोमालियाई और सीरियाई शामिल हैं।

प्रवासियों को संभवतः एक हिरासत केंद्र में ले जाया गया क्योंकि लीबिया के अधिकारी आम तौर पर पकड़े गए प्रवासियों के साथ ऐसा ही करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला