लाइव न्यूज़ :

जापान के करीब 100 सांसदों ने विवादित स्मारक पर की प्रार्थना

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:49 IST

Open in App

तोक्यो, सात दिसंबर (एपी) जापान के करीब 100 सांसदों के एक समूह ने पर्ल हार्बर पर हमले के 80 वर्षों बाद मंगलवार को तोक्यो में एक स्मारक पर प्रार्थना की, जिसे चीन और कोरियाई देश जापान की युद्धकालीन आक्रामकता के प्रतीक के तौर पर देखते हैं।

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के मंत्रिमंडल में नौ उप मंत्री और विशेष सहायक समेत कई सांसद उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं।

जापान ने सात दिसंबर 1941 को पर्ल हार्बर पर हमला किया था, जिसके कारण अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल हुआ था। जापान में यह तारीख आठ दिसंबर है।

जापान की आक्रामकता के पीड़ित खासतौर से चीन और कोरियाई देश यासुकुनी स्मारक को जापान के सैन्यीकरण के प्रतीक के तौर पर देखते हैं, क्योंकि वह दोषी ठहराए गए युद्ध अपराधियों समेत युद्ध में मारे गए लोगों को सम्मानित करता है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि सांसदों का दौरा‘‘जानबूझकर उठाया गया और उकसावे वाला कदम’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘जापान के गणमान्य लोगों का स्मारक का दौरा आक्रमण के इतिहास की ओर जापान के गलत रवैये को फिर से दिखाता है।’’

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने इस स्मारक पर ‘‘बड़े पैमाने’’ पर सांसदों के जाने पर मंगलवार को ‘‘गहन चिंता और खेद’’ जताया। उसने एक बयान में कहा कि जापान को इसके बजाय अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास वापस जीतने के लिए ‘‘विनम्रता और पछतावा’’ दिखाना चाहिए।

किशिदा की पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हिदेहिसा ओत्सुजी ने कहा कि समूह ने युद्ध में मारे गए लोगों की आत्माओं से जापान को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि उन्हें उम्मीद है कि किशिदा जल्द ही स्मारक पर जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDollar vs Rupee: डॉलर के आगे रुपया गिरा, 10 पैसे टूटकर 90.15 पर पहुंचा

कारोबारShare Market Today: शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी फिसला

क्रिकेटसैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट सुपर लीग शेयडूल जारी, 8 टीम में टक्कर, 12 दिसंबर से शुरू और 18 दिसंबर को फाइनल मुकाबला

भारतIndiGo Crisis: बेंगलुरु और हैदराबाद में आज भी इंडिगो की उड़ाने रद्द, 180 के करीब फ्लाइट्स कैंसिल

भारतबिहार जीत के शिल्पकार नीतीश कुमार?, NDA सांसदों ने पीएम मोदी को माला पहनाकर बधाई दी, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप भारतीय चावल पर लगा सकते हैं टैरिफ, अमेरिकी किसानों की 'डंपिग' शिकायत पर भड़के

विश्वतनाव फिर बढ़ने पर थाईलैंड ने कंबोडिया से सटी सीमा पर हवाई हमले शुरू

विश्वसौर तूफान: अंतरिक्ष से खतरे की आहट, इथियोपिया से उठे ज्वालामुखी गुबार से हवाई जहाजों...

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग