जापान के करीब 100 सांसदों ने विवादित स्मारक पर की प्रार्थना

By भाषा | Updated: December 7, 2021 14:23 IST2021-12-07T14:23:51+5:302021-12-07T14:23:51+5:30

About 100 Japanese lawmakers pray at the disputed monument | जापान के करीब 100 सांसदों ने विवादित स्मारक पर की प्रार्थना

जापान के करीब 100 सांसदों ने विवादित स्मारक पर की प्रार्थना

तोक्यो, सात दिसंबर (एपी) जापान के करीब 100 सांसदों के एक समूह ने पर्ल हार्बर पर हमले के 80 वर्षों बाद मंगलवार को तोक्यो में एक स्मारक पर प्रार्थना की, जिसे चीन और कोरियाई देश जापान की युद्धकालीन आक्रामकता के प्रतीक के तौर पर देखते हैं।

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के मंत्रिमंडल में नौ उप मंत्री और विशेष सहायक समेत कई सांसद उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं।

जापान ने सात दिसंबर 1941 को पर्ल हार्बर पर हमला किया था जिसके कारण अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल हुआ था। जापान में यह तारीख आठ दिसंबर है।

जापान की आक्रामकता के पीड़ित खासतौर से चीन और कोरियाई देश यासुकुनी स्मारक को जापान के सैन्यीकरण के प्रतीक के तौर पर देखते हैं क्योंकि वह दोषी ठहराए गए युद्ध अपराधियों समेत युद्ध में मारे गए लोगों को सम्मानित करता है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने इस स्मारक पर ‘‘बड़े पैमाने’’ पर सांसदों के जाने पर मंगलवार को ‘‘गहन चिंता और खेद’’ जताया। उसने एक बयान में कहा कि जापान को इसके बजाय अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास वापस जीतने के लिए ‘‘विनम्रता और पछतावा’’ दिखाना चाहिए।

किशिदा की पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हिदेहिसा ओत्सुजी ने कहा कि समूह ने युद्ध में मारे गए लोगों की आत्माओं से जापान को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि उन्हें उम्मीद है कि किशिदा जल्द ही स्मारक पर जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: About 100 Japanese lawmakers pray at the disputed monument

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे