लाइव न्यूज़ :

बगदादी के मारे जाने के बाद अब अब्दुल्लाह कार्दश के हाथों में IS की कमान, सद्दाम हुसैन की सेना में कर चुका है काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 11:08 IST

अब्दुल्लाह कार्दश आईएस की जिम्मेदारी तब से संभाल रहा है जब से बगदादी पर हमला हुआ। अमेरिकी हवाई हमले में दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी व इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी को मार दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार देर रात अमेरिका के संयुक्त विशेष अभियान बलों और अनेक एजेंसियों ने कमांडर-इन-चीफ-निर्देशित ऑपरेशन को पूरा किया।यह अभियान था बगदादी को पकड़ा या उसे समाप्त करना।

अमेरिकी हवाई हमले में दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी व इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी को मार दिया गया। इसके बाद अब आईएस की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। बगदादी के मारे जाने के बाद अब आतंकी संगठन का सरगना सद्दाम हुसैन की सेना में काम कर चुका खुंखार आतंकी अब्दुल्लाह कार्दश होगा। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने न्यूजवीक के हवाले से बताया कि कार्दश ने पूर्व इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन के मातहत सेना में काम किया था। रिपोर्ट के मुताबिक कार्दश आईएस की जिम्मेदारी तब से संभाल रहा है जब से बगदादी पर हमला हुआ। बताया जा रहा है कि बगदादी ब्लड प्रेशर और डाबटीज जैसे गंभीर बीमारी से भी पीड़ित था। 

रिपोर्ट के मुताबिक बगदादी ब्रेनवॉश करने में माहिर था और कार्दश की किसी भी तरह के आतंकी हमले को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका होती थी।

बगदादी की मौत आईएस को हराने के अभियान में एक बड़ी जीत: अमेरिकी रक्षा मंत्री

अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा है कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी हवाई हमले में दुनिया के सबसे वांछित आतंकवादी अबू बक्र अल-बगदादी का मारा जाना आईएसआईएस के खिलाफ अभियान में बड़ी कामयाबी है। एस्पर ने रविवार को कहा कि यह अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। शनिवार देर रात अमेरिका के संयुक्त विशेष अभियान बलों और अनेक एजेंसियों ने कमांडर-इन-चीफ-निर्देशित ऑपरेशन को पूरा किया। यह अभियान था बगदादी को पकड़ा या उसे समाप्त करना। उन्होंने कहा कि बगदादी अमेरिकी सेना के हाथों मारा जा चुका है। 

ट्रंप ने कहा- अमेरिका को बगदादी के उत्तराधिकारियों के बारे में पता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका मारे गए आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल बगदादी के उत्तराधिकारियों के बारे में जानता है और उन पर नजर रख रहा है। ट्रंप ने रविवार को घोषणा की थी कि इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) सरगना अबू बक्र अल बगदादी शनिवार को उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिका के विशेष बलों की कार्रवाई में मारा गया। राष्ट्रपति ट्रंप ने बगदादी के मारे जाने की घोषणा के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हम उसके उत्तराधिकारियों के बारे में जानते हैं और उन पर हमारी नजर है।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, इस साल के शुरुआत में अमेरिकी सैनिकों ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को मार गिराया था।

टॅग्स :आईएसआईएसआतंकवादीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा