लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए आधार जांच होना चाहिए, हमारे साथ भेदभाव नहीं हो :जयशंकर

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:32 IST

Open in App

मास्को, नौ जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के पहले और बाद में लोगों की जांच करना एक पर्याप्त आधार है, लेकिन कुछ देशों ने अब टीकाकरण का मुद्दा पेश किया है। साथ ही, उन्होंने कुछ सहमति पर पहुंचने पर जोर दिया।

जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि उनका मानना है कि यात्रा के लिए आधार जांच होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले यदि लोगों ने जांच कराई है और आगमन पर जांच कराई है तो यह यात्रा के लिए पर्याप्त आधार है, लेकिन कुछ देशों ने अब टीकाकरण का मुद्दा पेश किया है। ’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘इसलिए, हमें एक सहमति पर पहुंचना होगा... मैंने आज इस बारे में चर्चा की कि कैसे हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे साथ भेदभाव नहीं हो और अपने नागरिकों के एक दूसरे के देश में यात्रा के लिए किस तरह हम आपस में सहमति बनाए।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 चुनौती ने असल में भारत और रूस को अपने सहयोग की ताकत दिखाने का मौका दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम आज यह स्पूतनिक टीके के उत्पादन में देख रहे हैं और मैं अपने रूसी समकक्ष के साथ पूरी तरह से सहमत हूं ।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमे अपनी आबादी की रक्षा करनी है और विश्व की मदद करनी है। ’’

लावरोव ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में रूस और भारत के बीच सहयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा कहा कि रूस कोविड का टीका लेने वाले नागरिकों के प्रमाणन पर भारत के साथ चर्चा करने को तैयार है और इस संबंध में किसी समझौते पर पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि दोनों ही देश टीकों के राजनीतिकरण के खिलाफ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब