लाइव न्यूज़ :

मिनियापोलिस में प्रदर्शनकारियों पर वाहन चढ़ाया, एक महिला की मौत : पुलिस

By भाषा | Updated: June 15, 2021 10:01 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), 15 जून (एपी) अमेरिका के मिनीयापोलिस में इस महीने एक अश्वेत व्यक्ति को संघीय अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किये जाने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या किये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर वाहन चढ़ाने की घटना में एक महिला की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

घटना रविवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर मिनियापोलिस के सुदूरवर्ती इलाके में हुई। चश्मदीदों ने बताया कि वाहन चालक ने वहां खड़ी एक कार को टक्कर मारी जिससे वह प्रदर्शनकारियों की भीड़ में जा घुसी। घटना में एक महिला की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता जॉन एल्डर ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की और कहा कि अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने चालक को वाहन से बाहर खींचा और चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उसे मारना शुरू कर दिया। वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने वाहन चालक का नाम उजागर नहीं किया और न ही घायल तीन लोगों के बारे में जानकारी दी।

घटना में मारी गयी महिला के भाई गैरेट नाजडेक ने उसका नाम डेओना एम नाजडेक बताया। नाजडेक ने ‘स्टार ट्रिब्यून’ को बताया कि उसकी बहन का बुधवार को 32वां जन्मदिन था। उसकी 11 और 13 साल की दो बेटियां हैं और वह सामाजिक न्याय से जुड़े मामलों में सक्रिय रहती थी। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक की मंशा का तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि वह शराब या मादक पदार्थ के नशे में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला