लाइव न्यूज़ :

मिनियापोलिस में प्रदर्शनकारियों पर वाहन चढ़ाया, एक महिला की मौत : पुलिस

By भाषा | Updated: June 15, 2021 10:09 IST

Open in App

मिनियापोलिस (अमेरिका), 15 जून (एपी) अमेरिका के मिनियापोलिस में इस महीने एक अश्वेत व्यक्ति को संघीय अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किये जाने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या किये जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर वाहन चढ़ाने की घटना में एक महिला की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

घटना रविवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर मिनियापोलिस के सुदूरवर्ती इलाके में हुई। चश्मदीदों ने बताया कि वाहन चालक ने वहां खड़ी एक कार को टक्कर मारी जिससे वह प्रदर्शनकारियों की भीड़ में जा घुसी। घटना में एक महिला की मौत हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता जॉन एल्डर ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की और कहा कि अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने चालक को वाहन से बाहर खींचा और चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उसे मारना शुरू कर दिया। वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने वाहन चालक का नाम उजागर नहीं किया और न ही घायल तीन लोगों के बारे में जानकारी दी।

घटना में मारी गयी महिला के भाई गैरेट नाजडेक ने उसका नाम डेओना एम नाजडेक बताया। नाजडेक ने ‘स्टार ट्रिब्यून’ को बताया कि उसकी बहन का बुधवार को 32वां जन्मदिन था। उसकी 11 और 13 साल की दो बेटियां हैं और वह सामाजिक न्याय से जुड़े मामलों में सक्रिय रहती थी। पुलिस ने बताया कि वाहन चालक की मंशा का तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि वह शराब या मादक पदार्थ के नशे में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टFaridabad: होटल में ले जाकर महिला शूटर से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतBihar: घने कोहरे और शीतलहर का असर, बिहार में स्कूलों का समय बदला; जानें नई टाइमिंग

कारोबारअमेरिकी टैरिफ ने वाट लगा दी है कश्‍मीर के पेपर माशी व्‍यापार पर

क्राइम अलर्टड्रग्स तस्करी रोकना तो बस एक बहाना है...!

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

विश्व‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान से नवाजा?, पीएम मोदी को अब तक दूसरे देशों में 28 से अधिक उच्चतम नागरिक सम्मान, देखिए लिस्ट

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा