माली की एक महिला ने मोरक्को में एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:38 IST2021-05-05T20:38:50+5:302021-05-05T20:38:50+5:30

A woman in Mali gave birth to nine children together in Morocco | माली की एक महिला ने मोरक्को में एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया

माली की एक महिला ने मोरक्को में एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया

बमाको, पांच मई (एपी) माली की एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है, हालांकि पहले उसके गर्भ में सिर्फ सात बच्चों के होने की पुष्टि हुई थी।

माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि 25 वर्षीय हलीमा सिसी को विशेष चिकित्सकीय देखभाल के लिए मोरक्को भेजा गया था जहां मंगलवार को सर्जरी के माध्यम से उसने बच्चों को जन्म दिया।

माली के स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘जच्चा और बच्चे (पांच लड़कियां और चार लड़के) सभी सुरक्षित हैं।’’

सिसी को पहले सात बच्चे होने की पुष्टि हुई थी। माली के डॉक्टरों ने सरकार के आदेश पर उसे मोरक्को भेज दिया था क्योंकि देश में ऐसे प्रसव के लिए उपयुक्त मेडिकल उपकरण नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A woman in Mali gave birth to nine children together in Morocco

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे