लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में एक वेबसाइट के कार्यालय पर छापेमारी, छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 29, 2021 10:14 IST

Open in App

हांगकांग, 29 दिसंबर (एपी) हांगकांग की पुलिस ने देशद्रोह संबंधी सामग्री प्रकाशित करने की साजिश के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को एक वेबसाइट के कार्यालय पर छापेमारी की, जो अब भी जारी है।

पुलिस ने बताया कि 200 से अधिक अधिकारी छापेमारी के कार्य को अंजाम दे रहे हैं। उनके पास पिछले साल बनाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत प्रासंगिक पत्रकारीय सामग्री जब्त करने का वारंट है।

उन्होंने बताया कि छह लोगों को बुधवार तड़के एक औपनिवेशिक युग के अपराध अध्यादेश के तहत देशद्रोही सामग्री प्रकाशित करने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उनके आवासों की तलाशी जारी है।

स्थानीय समाचार पत्र ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, पुलिस ने ‘स्टैंड न्यूज’ के एक पूर्व तथा एक मौजूदा संपादक और बोर्ड के चार पूर्व सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें गायक एवं कार्यकर्ता डेनिस हो और पूर्व सांसद मार्गरेट न्गो भी शामिल हैं।

हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की पहचान उजागर नहीं की है।

‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, ‘स्टैंड न्यूज’ ने कथित अपराध की जांच के लिए उप संपादक, रॉनसन चैन के घर पर पुलिस अधिकारियों की छापेमारी का एक वीडियो बुधवार तड़के फेसबुक पर साझा किया था। चैन, हांगकांग पत्रकार संघ के अध्यक्ष भी हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

अधिकारियों के अर्ध-स्वायत्त चीनी शहर में असंतोष पर नकेल कसने की कवायद के बीच ये गिरफ्तारियां की गई हैं।

पुलिस ने मंगलवार को ‘एप्पल डेली’ अखबार के पूर्व प्रकाशक जिमी लाई पर देशद्रोह का आरोप लगाया था। समाचार पत्र ‘एप्पल डेली’ को बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला