लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में आया जबरदस्त बवंडर, अमेजन की एक इमारत की छत गिरी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 19:10 IST

Open in App

टेनेसी (अमेरिका), 11 दिसंबर (एपी) अमेरिका में आर्कन्सास का एक नर्सिंग होम और दक्षिणी इलिनोइस में अमेजन का एक गोदाम शुक्रवार रात एक बवंडर (तूफान) की चपेट में आ गया जिससे मिडवेस्ट और दक्षिण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।

केंटकी के मेफील्ड में कारखाने में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। गवर्नर एंडी बेशियर ने शनिवार की सुबह संवाददाता सम्मेलन में स्थिति को ‘‘दुखद’’ बताया।

बेशियर ने कहा, ‘‘जिस समय बवंडर आया उस समय उसमें लगभग 110 लोग थे। हमें आशंका है कि हम उनमें से कम से कम कई व्यक्तियों को खो देंगे। यह बहुत कठिन समय है और हम उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’’

पुलिस प्रमुख माइक फिलबैक ने शनिवार सुबह संवाददाताओं को बताया कि इलिनोइस के एडवर्ड्सविले में अमेजन के एक गोदाम में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इमारत की छत ढह गई थी और फुटबॉल के एक मैदान की दीवार गिर गई।

फिलबैक ने कहा कि दो लोगों को हेलीकॉप्टर द्वारा सेंट लुइस के अस्पतालों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इमारत में मौजूद लगभग 30 लोगों को पहचान के लिए निकटवर्ती थाने ले जाया गया है।

इस बीच अमेजन के प्रवक्ता रिचर्ड रोचा ने शुक्रवार रात एक लिखित बयान में कहा, ‘‘हमारे कर्मचारियों और साझेदारों की सुरक्षा और भलाई अभी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और उपलब्ध होने पर अतिरिक्त जानकारी साझा करेंगे।’’

मिसौरी में भीषण तूफान से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात और शनिवार की सुबह मिडवेस्ट और दक्षिण के कुछ हिस्सों में बवंडर भी आया।

टेनेसी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता डीन फ्लेनर ने कहा कि टेनेसी में, राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में लेक काउंटी में तूफान से दो मौतें हुई हैं जबकि पड़ोसी ओबियन काउंटी में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।

फ्लेनर ने कहा कि टेनेसी के स्वास्थ्य विभाग ने मौतों की पुष्टि की है, हालांकि तत्काल कोई अन्य विवरण जारी नहीं किया गया। अधिकारी ने पहले ओबियन काउंटी में दो मौतों की सूचना दी थी।

क्रेगहेड काउंटी के न्यायाधीश मार्विन डे ने ‘कैत-टीवी’ को बताया कि उत्तरी आर्कन्सास के मोनेट मोनोर इलाके में बवंडर उठने के बाद कम से कम पांच अन्य लोग घायल हो गए और 20 लोग फंस गए।

टीवी चैनल ने खबर दी कि ट्रूमैन से आपदा बचावकर्मी और जोनेसबोरो से पुलिस एवं दमकलकर्मी मदद के लिए इलाके में पहुंचे हैं। नर्सिंग होम में करीब 86 बिस्तर हैं।

सेंट लुइस के टीवी चैनलों की फुटेज में इलिनोइस के एडवर्ड्सविले के पास अमेजन केंद्र पर कई आपातकालीन वाहन नजर आए। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोलिन्सविले, इलिनोइस की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने फेसबुक पर इसे ‘‘बड़े पैमाने पर हताहत होने की घटना’’ कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला