लाइव न्यूज़ :

‘वंदे भारत अभियान’ के तहत पिछले साल से अभी तक कुल 87,055 भारतीय सिंगापुर से स्वदेश लौटे

By भाषा | Updated: May 24, 2021 08:30 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 24 मई ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत पिछले साल से अभी तक कुल 87,055 भारतीय सिंगापुर से भारत लौटे हैं।

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि पिछले साल पूरे विश्व में बरपे कोविड-19 के कहर के कारण नौकरी गंवाने वाले, परिवार के दबाव में आकर या परिवार के किसी सदस्य की संक्रमण से मौत जैसे कई कारणों के चलते ये लोग घर लौटे।

सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘‘ पिछले साल मई माह से लेकर इस वर्ष 18 मई तक 629 वंदे भारत विमानों के जरिए 87,055 यात्रियों को ले जाया गया।’’

‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के अनुसार, सिंगापुर सरकार के तीन अलग-अलग मंत्रालयों द्वारा एक संयुक्त बयान में बताया गया कि ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत रोजाना औसतन 180 भारतीय वापस भारत लौट रहे हैं।

खबर में परिवहन, विदेश एवं मानव संसाधन मंत्रालयों की ओर से जारी किए गए बयान के हवाले से कहा गया, ‘‘ रोजाना करीब 180 यात्री भारत वापस जा रहे हैं और 25 लोग रोजाना वापस सिंगापुर आ रहे हैं।’’

वैश्विक महामारी के कारण दुनियाभर से भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए भारतीय सरकार ने ‘वंदे भारत अभियान’ की शुरुआत की है।

अमेरिकी विश्वविद्यालय ‘जॉन होपकिन्स’ के अनुसार, सिंगापुर में कोरोना वायरस के अभी तक कुल 61,799 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 32 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब