लाइव न्यूज़ :

एवरेस्ट पर्वत पर एक स्विस, एक अमेरिकी नागरिक की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 12:42 IST

Open in App

काठमांडू, 13 मई (एपी) विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट पर इस साल के पहले हताहतों में स्विट्जरलैंड के एक और अमेरिका के एक पर्वतारोही की मौत हो गई। पर्वत यात्रा आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेपाल में सेवन सम्मिट ट्रैक्स के यात्रा आयोजक चांग दावा ने बताया कि स्विस पर्वतारोही, 41 वर्षीय अब्दुल वराइच ने दिक्कत होने से पहले पर्वत की चढ़ाई कर ली थी।

उन्होंने बताया, “अब्दुल शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंच गए थे लेकिन पर्वत से उतरते वक्त उन्हें दिक्कत होने लगी। हमने ऑक्सीजन और भोजने के साथ दो अतिरिक्त शेरपा भेजे थे लेकिन शेरपा उन्हें बचा नहीं पाए।”

शेरपा हिमालयी लोगों के समूह के सदस्य को कहा जाता है जिन्हें पर्वतारोहण में कुशलता हासिल होती है।

अमेरिकी नागरिक, 55 वर्षीय पुवेई लियू की भी साउथ कोल में पर्वत के सबसे उंचे शिविर में मौत हो गई। वह साउथ कोल और शिखर के बीच में स्थित हिलेरी स्टेप तक पहुंच गए थे लेकिन बर्फ की वजह से हुए अंधेपन और थकान की वजह से उन्हें लौटना पड़ा था।

आयोजकों ने बताया कि सहायता टीम के सदस्यों की मदद से और अतिरिक्त ऑक्सीजन देकर उन्हें साउथ कोल में वापस लाया गया लेकिन बुधवार की शाम उनकी मौत हो गई।

मृत पर्वतारोहियों के बारे में और उनके शव कब नीचे लाए जाएंगे इसके बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई। खराब मौसम की वजह से पर्वतारोही फिलहाल कम ऊंचाई तक ही चढ़ाई करने पर मजबूर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब