न्यूयॉर्क शहर में जॉर्ज फ्लॉयड की याद में बनाई गई प्रतिमा को फिर विरूपित किया गया
By भाषा | Updated: October 4, 2021 09:32 IST2021-10-04T09:32:48+5:302021-10-04T09:32:48+5:30

न्यूयॉर्क शहर में जॉर्ज फ्लॉयड की याद में बनाई गई प्रतिमा को फिर विरूपित किया गया
न्यूयॉर्क (अमेरिका), चार अक्टूबर (एपी) न्यूयॉर्क सिटी के यूनियन स्क्वायर पार्क में अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड के सम्मान में बनाई गई प्रतिमा को रविवार को विरूपित किया गया।
पुलिस ने बताया कि एक वीडियो में दिख रहा है कि स्केटबोर्ड पर आए एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब 10 बजे प्रतिमा पर पेंट फेंका और इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने वीडियो जारी नहीं किया है।
दिवंगत सांसद जॉन लुइस और पिछले साल पुलिस की कार्रवाई में मारी गई केंटुकी के लुइसविले की ब्रेओन्ना टेलर की पास ही स्थापित प्रतिमाओं को स्पष्ट रूप से छुआ नहीं गया।
फ्लॉयड की याद में बनाई गई प्रतिमा को विरूपित करने की घटना पहली बार नहीं हुई है। इस प्रतिमा के अनावरण के पांच दिन बाद ही इस पर काला पेंट फेंका गया था और उस पर श्वेतों को सर्वोच्च मानने वाले एक समूह का कथित चिह्न भी लगाया गया था। मिनियापोलिस में पुलिस की कार्रवाई में फ्लॉयड की मौत होने के कारण देशभर में नस्ली भेदभाव को लेकर आंदोलन हुआ था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।