लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़, आठ लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: November 6, 2021 15:18 IST

Open in App

ह्यूस्टन, छह नवंबर (एपी) अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में एस्ट्रोवर्ल्ड संगीत समारोह के दौरान भगदड़ में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

ह्यूस्टन के अग्निशमन विभाग के प्रमुख सैमुअल पेना ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब नौ बजे उस समय हुआ जब संगीत समारोह में रैपर-गायक ट्रेविस स्कॉट अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। उसी दौरान लोगों की एक भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी।

सैमुअल पेना ने कहा, “ भीड़ के मंच की ओर बढ़ने के कारण लोग घबरा गए और भगदड़ मच गयी, जिसके कारण लोग घायल होने लगे। घबरा कर लोग गिरने लगे, जिसके कारण हालात और खराब हो गए।”

इस हादसे के बाद संगीत समारोह को तत्काल रद्द कर दिया गया।

अधिकारियों ने 17 लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें से 11 लोगों को दिल का दौरा पड़ा था। हादसे में घायल कई लोगों का एनआरजी पार्क में ही अस्थायी अस्पताल बनाकर इलाज किया गया।

पेना के मुताबिक इस संगीत समारोह में करीब 50 हजार लोग मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला