उत्तरी स्विटजरलैंड जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:22 IST2021-02-18T19:22:28+5:302021-02-18T19:22:28+5:30

A small plane going to northern Switzerland crashed | उत्तरी स्विटजरलैंड जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ

उत्तरी स्विटजरलैंड जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ

बर्लिन, 18 फरवरी (एपी) उत्तरी स्विटजरलैंड जा रहा एक छोटा विमान बृहस्पतिवार को कोंसटेंस झील में गिर गया। हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त विमान से पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विमान बृहस्पतिवार सुबह एल्ट्रेनहेन हवाईअड्डा जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।

सेंट गालेन प्रांत की पुलिस ने बताया कि विमान में संभवत: केवल पायलट ही सवार था। उसे अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि बचाव कर्मी अभी तक विमान का मलबा बरामद नहीं कर पाए हैं। दुर्घटना के वक्त झील के ऊपर घना कोहरा छाया हुआ था।

यह झील स्विटजरलैंड, जर्मनी और ऑस्ट्रिया की सीमा से लगा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A small plane going to northern Switzerland crashed

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे