लाइव न्यूज़ :

बाइडन के संबोधन के समय प्रतिबंधित उड़ान क्षेत्र में घुसा एक छोटा विमान

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:15 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 22 सितंबर अमेरिका की एक प्रमुख सैन्य अकादमी के नेतृत्व वाला एक छोटा विमान न्यूयॉर्क में अस्थायी उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया और उसे एक लड़ाकू विमान ने रोक दिया। यह घटना उस दिन हुई जब राष्ट्रपति जो बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि सेसना 182 विमान मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे अस्थायी उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गया। एफ-16 लड़ाकू विमान ने छोटे विमान को रोक दिया। सीएनएन ने ‘नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड’ के हवाले से यह जानकारी दी।

वेस्ट प्वाइंट ने एक बयान में कहा कि वेस्ट प्वाइंट में अमेरिकी सैन्य अकादमी के मालिकाना हक वाला विमान सेना का एक पायलट उड़ा रहा था। विमान ने जॉर्ज वाशिंगटन ब्रिज के समीप कुछ देर के लिए अस्थायी उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र का उल्लंघन किया।

राष्ट्रपति बाइडन ने मंगलवार को सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया। यह घटना महासभा के 76वें सत्र के दौरान हुई। यह सत्र महासभा अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद की अध्यक्षता में 14 सितंबर को शुरू हुआ था।

इस वार्षिक सत्र में राष्ट्र और सरकार के 100 से अधिक प्रमुखों के साथ ही विदेश मंत्री और राजनयिक भाग ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी