लाइव न्यूज़ :

मौत की सजा पाये कैदियों के एक धड़े ने भूख हड़ताल शुरू की : अधिकारी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:41 IST

Open in App

कोलंबो, 27 जून श्रीलंका में आंदोलन कर रहे मौत की सजा पाये कैदियों के एक वर्ग ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सजा कम किये जाने के आधिकारिक आश्वासन के बाद इन कैदियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी थी । अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

राजधानी कोलंबो स्थित मेन वेलिकाडा जेल एवं महारा जेल में बंद तथा मौत की सजा पाये 175 कैदियों ने बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी थी । उनकी मांग कि या तो उन्हें फांसी दे दी जाये अथवा उनकी मौत की सजा आजीवन कारावास में बदल दिया जाये ।

इन आंदोलनकारी कैदियों में से वेलिकाडा जेल के कुछ कैदियों ने शनिवार को समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद शनिवार को विरोध समाप्त कर दिया था ।

कारा प्रवक्ता चंदाना एकनायके ने बताया कि उन्होंने विरोध दोबारा शुरू कर दिया है ।

एकनायके ने बताया, ‘‘जब उन्हें यह बताया गया कि सक्षम अधिकारियों द्वारा इस मसले का समाधान खोजा जा रहा है तो वह कारा की छत से नीचे उतरे और अपना विरोध समाप्त किया ।’’

उन्होंने बताया कि कैदी फिर से छत पर चले गये हैं ।

एकनायके ने शनिवार को कहा था कि कारा मंत्रालय के सचिव ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें उनकी ओर से आधिकारिक हस्तक्षेप की जानकारी दी।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे द्वारा सत्तारूढ़ दल के एक एक राजनेता को क्षमादान देने के फैसले के तुरंत बाद यह हड़ताल शुरू हो गयी । इस राजनेता को 2011 में एक राजनीतिक हत्या के मामले में मौत की सजा सुनायी गयी थी ।

सिल्वा का क्षमादान बेहद विवादित रहा । बार एसोसिएशन आफ श्रीलंका ने सवाल उठाते हुये कहा कि इसमें उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।

सिल्वा बृहस्पतिवार को रिहा हुये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल