लाइव न्यूज़ :

रूस में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 1,000 से अधिक लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 16, 2021 17:58 IST

Open in App

मॉस्को, 16 अक्टूबर (एपी) रूस में पहली बार कोविड-19 से एक दिन में मरनवालों की संख्या 1,000 के आंकड़े को पार कर गई। देश में संक्रमण के मामलों में भी वृद्धि हुई है।

राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्य बल ने शनिवार को बताया कि 1,002 लोगों की मौत हुई, जो कि शुक्रवार को बताए गए आंकड़े 999 से ज्यादा है। वहीं 33,208 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से 1,000 ज्यादा है। रूस में पिछले कुछ सप्ताह में संक्रमण से दैनिक मौत का रिकॉर्ड कई बार टूटा है लेकिन सरकार अब भी कड़े प्रतिबंधों को लेकर अनिच्छुक है।

अधिकारियों ने टीकाकरण की गति लॉटरी, बोनस और अन्य फायदे देकर बढ़ाने की कोशिश की लेकिन टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं है जो अब भी अधिकारियों की कोशिश में बाधा डाल रही है। सरकार ने इस सप्ताह बताया था कि देश की 14.6 करोड़ आबादी में से करीब 29 प्रतिशत आबादी (करीब 4.3 करोड़) का टीकाकरण पूरा हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल