लाइव न्यूज़ :

रूस में कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में रिकॉर्ड 973 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 12, 2021 17:33 IST

Open in App

मास्को, 12 अक्टूबर (एपी) रूस में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 973 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। देश में महामारी की शुरुआत से अभी तक यह एक दिन में हुई कोविड-19 मरीजों की रिकॉर्ड मौत है।

गौरतलब है कि देश में टीकाकरण अभियान अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रहा है और संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है।

देश में इस महीने रोज कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों के मरने की पुष्टि हो रही है और रोजाना आने वाले नये मामले भी बढ़ रहे हैं। मंगलवार को देश में कोविड-19 के 28,190 नये मामले आए हैं।

अभी तक रूस के कोरोना वायरस कार्यबल ने देश में 78 लाख लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 218,345 लोगों के मरने की पुष्टि की है। यूरोपीय देशों को देखें तो कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें रूस में हुई हैं।

देश की सरकारी सांख्यिकीय एजेंसी रोसटैट के अनुसार कोविड-19 से जुड़ी मौतों की संख्या 4,18,000 है। हालांकि एजेंसी ऐसे मामलों को भी गिनती में शामिल करती है जिनके मौत की मुख्य वजह कोरोना वायरस संक्रमण नहीं है।

रूस की सरकार ने संक्रमण और उससे होने वाली मौत के तेजी से बढ़ते मामलों के लिए टीकाकरण की धीमी गति को जिम्मेदार बताया है।

सरकार ने शुक्रवार को बताया कि अभी तक देश में 4.78 करोड़ लोगों को ही टीके की कम से कम एक डोज लगी है, जो उसकी कुल आबादी 14.60 करोड़ का करीब 33 प्रतिशत है। वहीं 4.24 करोड़ लोगों, करीब 29 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?