लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पिछले साल महामारी के दौरान मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन से रिकॉर्ड 93,000 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:46 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 14 जुलाई (एपी) अमेरिका की सरकार ने बुधवार को बताया कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के बीच में देश में मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन (ड्रग ओवरडोज) से रिकॉर्ड 93,000 लोगों की मौत हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, यह उसके पिछले साल 'ड्रग ओवरडोज’ से हुई 72000 मौत के आंकड़े को पार कर गया है।

ओवरडोज के मामलों पर करीब से नजर रखने वाले ब्राउन यूनिवर्सिटी के जन स्वास्थ्य अनुसंधानकर्ता ब्रांडन मार्शल ने कहा, ‘‘यह जनहानि का बड़ा मामला है।’’

उन्होंने कहा कि देश 'ड्रग ओवरडोज’ से होने वाली मौतों के मामलों से पहले ही जूझ रहा था लेकिन ‘‘कोविड ने इस संकट को और बढ़ा दिया।’’

विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन और महामारी से जुड़ी अन्य पाबंदियों ने नशे की लत से जूझ रहे लोगों को अकेला कर दिया और उनके लिए अपना इलाज कराना मुश्किल हो गया।

पिछले साथ मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन से जॉर्डन मैकग्लाशेन की मिशिगन स्थित उसके अपार्टमेंट में मौत हो गई। जॉर्डन को उसके 39वें जन्मदिन से महज एक दिन पहले छह मई को मृत घोषित किया गया।

जॉर्डन की मौत हेरोइन और फेंटानिल मादक पदार्थों के ओवरडोज से हुई थी।

एक समय था जब अमेरिका में मादक पदार्थों के अत्यधिक सेवन से सबसे ज्यादा मौतें दर्द की दवाओं को लेने से होती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी जगह पहले हेरोइन ने और फिर फेंटानिल ने ली। दर्द निवारक दवा फेंटानिल को कैंसर और इसी तरह की अन्य जानलेवा बीमारियों के दौरान होने वाले भीषण दर्द से मुक्ति के लिए विकसित किया गया था, लेकिन बड़े पैमाने पर उसे अवैध रुप से बेचा जा रहा है और अन्य ड्रग्स के साथ उसे मिलाया जा रहा है।

'ड्रग ओवरडोज’ के भौगोलिक स्वरूप का अध्ययन करने वाले सिराकस यूनिवर्सिटी में समाजशास्त्र विषय के एसोसिएट प्रोफेसर शैनन मोनात ने कहा, ‘‘ओवरडोज के मामलों में यह अभूतपूर्व वृद्धि अत्यधिक जहरीली दवाओं की आपूर्ति के कारण हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बढ़ी हुई संख्या का अधिकतर हिस्सा किसी ना किसी रूप में फेंटानिल से दूषित है। हेरोइन दूषित है। कोकीन दूषित है। मेथाम्फेटामाइन दूषित है।’’

मोनात ने कहा, फिलहाल इस बात के कोई साक्ष्य नहीं हैं कि और अमेरिकियों ने पिछले साल ड्रग्स लेना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि संभवत: पहले से नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों के कारण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी