लाइव न्यूज़ :

रूस में कोविड-19 से रिकॉर्ड 1,106 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:57 IST

Open in App

मॉस्को, 26 अक्टूबर (एपी) रूस में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी से रिकॉर्ड 1,106 लोगों की मौत हुई, जो कि महामारी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है। वहीं संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच सरकार ने लोगों के इस सप्ताह कार्यस्थल पर जाने से रोक लगा दी।।

पिछले 24 घंटे में 1,106 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 232,775 हो गई, जो यूरोप में सबसे ज्यादा है। वहीं पिछले कुछ दिनों की तुलना में पिछले 24 घंटे के संक्रमण के मामलों में आंशिक कमी दर्ज की गई। यहां कुल 36,446 नए मामले सामने आए।

महामारी के प्रसार को रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच गैर कार्य अविध की घोषणा की। इस दौरान ज्यादातर सरकारी और निजी कारोबारी संगठनों में काम नहीं होंगे और ज्यादातर दुकानें भी बंद रहेंगी। वहीं किंडरगार्टन, विद्यालय, जिम और मनोरंजन स्थल भी बंद रहेंगे। खाद्य पदार्थ और दवाई की दुकानें तथा जरूरी सेवा वाले प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। पुतिन ने स्थानीय अधिकारियों को कहा है कि वे आदेश दें कि टीका नहीं लेने वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर में रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो