लाइव न्यूज़ :

रूस में कोविड-19 से रिकॉर्ड 1,106 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 26, 2021 19:24 IST

Open in App

(इंट्रो में संशोधन के साथ)

मॉस्को, 26 अक्टूबर (एपी) रूस में मंगलवार को कोविड-19 महामारी से रिकॉर्ड 1,106 लोगों की मौत दर्ज की गई। वहीं संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच सरकार ने लोगों के इस सप्ताह कार्यस्थल पर जाने से रोक लगा दी।

पिछले 24 घंटे में 1,106 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,32,775 हो गई, जो यूरोप में सबसे ज्यादा है। वहीं पिछले कुछ दिनों की तुलना में पिछले 24 घंटे के संक्रमण के मामलों में आंशिक कमी दर्ज की गई। यहां कुल 36,446 नए मामले सामने आए।

महामारी के प्रसार को रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच गैर कार्य अविध की घोषणा की। इस दौरान ज्यादातर सरकारी और निजी कारोबारी संगठनों में काम नहीं होंगे और ज्यादातर दुकानें भी बंद रहेंगी। वहीं किंडरगार्टन, विद्यालय, जिम और मनोरंजन स्थल भी बंद रहेंगे। खाद्य पदार्थ और दवाई की दुकानें तथा जरूरी सेवा वाले प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। पुतिन ने स्थानीय अधिकारियों को कहा है कि वे आदेश दें कि टीका नहीं लेने वाले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर में रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें