लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन में एक डाकघर का नाम बदलकर भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी के नाम पर रखा गया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 08:38 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन (अमेरिका), छह अक्टूबर पश्चिम ह्यूस्टन में एक डाकघर का नाम बदलकर भारतीय-अमेरिकी सिख पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर रखा गया है, जिनकी 2019 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

धालीवाल (42) को 27 सितंबर 2019 में उस वक्त गोली मारी गई जब वह ड्यूटी पर थे। वह 2015 में सुर्खियों में आए थे, जब वह पगड़ी पहनने और दाढ़ी रखने का अधिकार पाने वाले टेक्सास के पहले सिख पुलिस अधिकारी बनने थे।

उनकी याद में मंगलवार को एक समारोह आयोजित किया गया, जहां अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में नाम बदलने का प्रस्ताव लाने वाली महिला सांसद लिज़ी फ्लेचर ने कहा कि 315 एडिक्स हॉवेल रोड स्थित डाकघर का नाम उनके नाम पर रखना उपयुक्त है, क्योंकि उन्होंने समुदाय की सेवा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

फ्लेचर ने कहा, ‘‘ धालीवाल के निस्वार्थ सेवा वाले उल्लेखनीय जीवन को यादगार बनाने में एक भूमिका निभाकर, मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। उन्होंने हमारे समुदाय का बेहतरीन प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने दूसरों की सेवा के माध्यम से समानता, संबंधों और समुदाय के लिए काम किया। इस इमारत का नाम बदलकर ‘डिप्टी संदीप सिंह धालीवाल पोस्ट ऑफिस’ रखने के वास्ते विधेयक पारित करने के लिए, मुझे द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल, हमारे सामुदायिक भागीदारों और सिख समुदाय के लोगों के साथ काम करके खुशी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?