लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान मूल के व्यक्ति पर 56 लाख डॉलर का कर्ज लेने के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप

By भाषा | Updated: December 15, 2020 10:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 दिसंबर अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के दौरान छोटे कारोबारों की मदद के लिए बनाए गए कोष से गलत तरीके से 56 लाख डॉलर का कर्ज लेकर फर्जीवाड़ा करने वाले पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

न्यूजर्सी के अजहर सरवर राणा (30) के खिलाफ बैंक से फर्जीवाड़ा करने और धनशोधन के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। उसे 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। वह उसी दिन विमान से पाकिस्तान जाने वाला था।

राणा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज जेम्स बी क्लार्क तृतीय के सामने पेश हुआ। उसे हिरासत में रखा गया है।

मामले में दाखिल दस्तावेजों और अदालत में दर्ज बयानों के मुताबिक राणा ने रियल इस्टेट क्षेत्र में निवेश के लिए अपने कारोबारी सहयोगी के नाम पर पेचेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम (पीपीपी) कर्ज के लिए गलत आवेदन दिया। आवेदन के तहत कंपनी और कर संबंधी गलत सूचना दी गयी। न्यूजर्सी के श्रम विभाग के रिकॉर्ड से पता चला कि 2019 में उसने कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया और 2020 में न्यूनतम वेतन दिए। रिकार्ड में दिए गए कर्मचारियों के नामों का भी मिलान नहीं हुआ।

राणा की ओर से दिए गए आवेदन पर कर्जदाता ने उसका कर्ज मंजूर कर लिया और महामारी के समय छोटे कारोबार की मदद के लिए 56 लाख डॉलर की वित्तीय मदद दी गयी।

कोरोना वायरस के दौरान 29 मार्च को सहायता, राहत और आर्थिक सुरक्षा से संबंधित केयर्स कानून को लागू किया गया था। इसके तहत वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे अमेरिकी नागरिकों को आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना