लाइव न्यूज़ :

कोविड के डर से तीन महीने तक हवाईअड्डे पर रहने के मामले में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 18, 2021 22:04 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 18 जनवरी कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर हवाई यात्रा करने से डर रहे भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने शिकागो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर एक सुरक्षित क्षेत्र में करीब तीन महीने गुजार दिए। हालांकि व्यक्ति को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

रविवार को शिकागो ट्रिब्यून में प्रकाशित खबर के मुताबिक 36 वर्षीय आदित्य सिंह कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस के एक उपनगर में रहता है। उसे शिकागो के ओहारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक सुरक्षित क्षेत्र में रहने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। खबर के मुताबिक सिंह पर हवाईअड्डे के एक प्रतिबंधित क्षेत्र में आपराधिक तरीके से घुसने और चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं।

अभियोजकों ने एक अदालत को बताया कि सिंह लॉस एंजिलिस से 19 अक्टूबर को विमान से ओहारे पहुंचा और कथित तौर पर तब से वह हवाई अड्डे के सुरक्षा जोन में रह रहा है। सिंह को यूनाइटेड एयरलाइन्स के दो कर्मचारियों ने पहचान पत्र देने को कहा लेकिन उसने एक बैज (कर्मी पहचानपत्र) दिया जो कथित तौर पर एक अभियान प्रबंधक का था, जिसने अक्टूबर में ही इसके खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

असिस्टेंट स्टेट अटॉर्नी कैथलीन हगार्टे ने बताया कि उसे हवाईअड्डे में कथित तौर पर यह कर्मी बैज मिला था। व्यक्ति ‘कोविड-19 की वजह से घर जाने से डर रहा था।’

सहायक लोक बचावकर्ता कोर्टनी स्मॉलवुड ने बताया कि सिंह के पास आतिथ्य क्षेत्र में मास्टर डिग्री है और वह बेरोजगार है।

शिकागो उड्डयन विभाग ने एक बयान में बताया, ‘‘ यह मामला अभी जांच का विषय है लेकिन हम पता लगाने में सक्षम रहे कि यह व्यक्ति हवाईअड्डा या यात्रियों के लिए खतरा नहीं बना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें