अंडमान में कोविड-19 का एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या 7,662 हुई
By भाषा | Updated: October 3, 2021 11:22 IST2021-10-03T11:22:58+5:302021-10-03T11:22:58+5:30

अंडमान में कोविड-19 का एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या 7,662 हुई
पोर्ट ब्लेयर, तीन अक्टूबर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला आने से रविवार को संक्रमितों की संख्या 7,622 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई।
केंद्रशासित प्रदेश में नौ मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 7,484 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 129 मरीजों की मौत हुई है।
बुलेटिन के मुताबिक अब तक 5.5 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। केंद्रशासित प्रदेश में 2.89 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें से 1.53 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।