लाइव न्यूज़ :

नासा द्वारा रोवर को मंगल पर उतारने के लिए इस्तेमाल विशाल पैराशूट में छुपा था एक संदेश

By भाषा | Updated: February 24, 2021 13:50 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), 24 फरवरी (एपी) नासा के ‘परसिवरेंस’ रोवर को मंगल ग्रह पर उतारने के लिए इस्तेमाल किए गए पैराशूट में एक संदेश छुपा था।

‘सिस्टम इंजिनियर’ इआन क्लार्क ने पैराशूट की नारंगी और सफेद रंग की 21 मीटर की पट्टियों पर ‘बाइनरी कोड’ का इस्तेमाल कर ‘डेयर माइटी थिंग्स’ लिखा था। इस पहेली को अंतरिक्ष प्रेमियों ने पैराशूट की तस्वीरें सामने आने के कुछ घंटे बाद ही हल कर लिया।

उन्होंने कैलिफोर्निया के पासाडेना में नासा की जेट प्रोपल्सन प्रयोगशाला में मिशन के मुख्यालय के लिए जीपीएस निर्देशांक भी इसमें शामिल किए थे।

‘क्रॉसवर्ड’ खेल खेलने के शौकीन क्लॉर्क को दो साल पहले यह विचार आया था।

क्लॉर्क के अनुसार शुक्रवार को रोवर के मंगल ग्रह पर उतरने से पहले सिर्फ छह लोगों को इस कोड के बारे में पता था।

उन्होंने बताया कि पैराशूट की तस्वीरें आने के बाद उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान सोमवार को कुछ संकेत दिये थे। अंतरिक्ष प्रेमियों ने कुछ घंटों में ही इस पहेली को हल कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे आगे और अधिक रचनात्मक होना होगा।’’

‘डेयर माइटी थिंग्स’ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट द्वारा दी गए एक मशहूर पंक्ति है। यह जेपीएल और केन्द्र की कई दीवारों पर भी लिखी नजर आती है।

इसका मतलब, ‘‘नामुमकिन को मुमकिन करने की कोशिश करना है।’’

गौरतलब है कि नासा का रोवर ‘परसिवरेंस’ शुक्रवार तड़के मंगल ग्रह की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है।

नासा के अब तक के सबसे जोखिम भरे और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभियान का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मंगल ग्रह पर क्या कभी जीवन था।

अभियान के तहत ग्रह से चट्टानों के टुकड़े भी लाने का प्रयास किया जाएगा जो इस सवाल का जवाब खोजने में अहम साबित हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला