लाइव न्यूज़ :

चीन में बड़े पैमाने पर हुई जांच में कोविड-19 के दो मरीज मिले

By भाषा | Updated: November 24, 2020 16:17 IST

Open in App

बीजिंग, 24 नवंबर (एपी) चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण को फिर से महामारी का रूप लेने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर लोगों की जांच की जा रही है जिसके तहत मंगलवार को शंघाई और तियानजिन में एक-एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि गत 24 घंटे में दोनों शहरों में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। आयोग ने बताया कि इस अवधि में विदेश से लौटे 20 अन्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

आयोग ने बताया कि शंघाई स्थित पुडोंग हवाई अड्डे के 17,719 कर्मचारियों की कोविड-19 जांच की गई जिसमें फेडेक्स कंपनी का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिला।

उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में हवाई अड्डे के यूपीएस कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से एक कर्मचारी की पत्नी भी संक्रमित थी। इस प्रकार शंघाई में शुक्रवार से लेकर अब तक गैर आयातित आठ कोविड-19 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

तियानजिन में सोमवार को 23 लाख लोगों की जांच की गई जिनमें से एक व्यक्ति जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसमें संक्रमण के लक्षण सामने आए। बता दें कि चीन बिना लक्षण वाले मरीजों को संक्रमितों की सूची में शामिल नहीं करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा