लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में अंगूर के बाग में विशाल पंखे में दो दिन फंसा रहा एक शख्स

By भाषा | Updated: June 10, 2021 11:04 IST

Open in App

सांता रोसा, 10 जून (एपी) अमेरिका में कैलिफोर्निया के सांता रोसा शहर में अधिकारियों ने एक व्यक्ति को बचाया जिसका कहना है कि वह अंगूर के एक बगीचे में एक विशाल पंखे में दो दिन तक फंसा रहा।

सोनोमा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस व्यक्ति के बारे में, सांता रोसा में शराब बनाने वाले स्थान के समीप खड़े संदिग्ध वाहन के बारे में सूचना मिलने के बाद मंगलवार कोपता चला, जिसके बाद उसे बचाया गया।

एक अधिकारी ने खेती के एक उपकरण पर एक टोपी देखी और फिर एक व्यक्ति को अंगूर के बाग में लगे पंखे के शाफ्ट में फंसे देखा। बयान में कहा गया है, ‘‘व्यक्ति ने बताया कि वह पुरानी खेती उपकरणों के इंजनों की तस्वीरें लेता रहता था। विस्तृत जांच के बाद पता चला है कि यह कृषि उपकरण प्राचीन नहीं था और व्यक्ति के पास कैमरे के बजाय मेथाम्फेटामाइन था इसलिए पंखे पर चढ़ने का उद्देश्य अभी एक रहस्य बना हुआ है।’’

अधिकारी ने बताया कि 38 वर्षीय व्यक्ति को इलाज की जरूरत है। बयान के अनुसार, इस शख्स पर घुसपैठ और मादक पदार्थ रखने का आरोप लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि अंगूर के बाग में पंखों का इस्तेमाल सर्दियों के दौरान अंगूरों को जमने से रोकने के लिए हवा फैलाने के वास्ते किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल