लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने युवती पर तेजाब फेंका

By भाषा | Updated: June 10, 2021 13:23 IST

Open in App

लाहौर, नौ जून पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर 20 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि लाहौर के जौहर टाउन की निवासी मरयम बीबी मंगलवार को बाजार जा रही थी, तभी आरोपी ने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। पीड़िता को जिन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सकों ने बताया कि युवती का चेहरा, गला और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं।

मरयम बीबी के पिता ने पुलिस को बताया कि उस पर उन्हीं के इलाके के मोहम्मद अहमद नामक शख्स ने हमला किया है। वह उनकी बेटी से शादी करना चाहता था।

उन्होंने कहा, ‘‘ शादी से मना करने पर, अहमद ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार को जब वह बाजार जा रही थी, तब अहमद ने उस पर तेजाब फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।’’

लाहौर पुलिस के प्रमुख गुलाम महमूद डोगरी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषी को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया है। प्राथमिकी में आतंकवाद रोधी धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पाकिस्तान में तेजाब हमलों की वारदात अधिक सामने आती हैं, खासकर पंजाब प्रांत में। ‘डॉन’ अखबार के अनुसार, पाकिस्तान में 1994 से 2018 के बीच 9,340 लोग तेजाब हमले का शिकार हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक