तोक्यो में ट्रेन में एक व्यक्ति ने कम से कम 10 लोगों को चाकू मारा, आग लगाई

By भाषा | Updated: October 31, 2021 20:00 IST2021-10-31T20:00:56+5:302021-10-31T20:00:56+5:30

A man stabs, sets fire to at least 10 people on train in Tokyo | तोक्यो में ट्रेन में एक व्यक्ति ने कम से कम 10 लोगों को चाकू मारा, आग लगाई

तोक्यो में ट्रेन में एक व्यक्ति ने कम से कम 10 लोगों को चाकू मारा, आग लगाई

तोक्यो, 31 अक्टूबर (एपी) तोक्यो में रविवार को यात्री ट्रेन के एक डिब्बे में एक व्यक्ति ने कई लोगों को चाकू मार दिया और फिर आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनएचके टेलीविजन ने बताया कि घटना में कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक है ।

एनएचके ने बताया कि हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, उसके बारे में अभी यही पता चल पाया है कि उसकी आयु 20 साल के आसपास है और मामले की जांच जारी है।

तोक्यो पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना कोकुरयो स्टेशन के निकट केइयो ट्रेन के अंदर हुई। हमलावर की मंशा का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

टेलीविजन फुटेज में कई अग्निशामक, पुलिस अधिकारी और पैरामेडिकलकर्मी यात्रियों को बचाते हुए दिख रहे हैं, कई यात्री ट्रेन की खिड़कियों से कूद कर भागते हुये दिख रहे हैं ।

एक वीडियो में, एक और डिब्बे से यात्री भागते हुए दिख रहे हैं, जहां आग की लपटें उठ रही थीं।

एनएचके ने कहा कि संदिग्ध ने यात्रियों को चाकू मारने के बाद तेल जैसा तरल पदार्थ डाला और आग लगा दी।

वीडियो बनाने वाले शुनसुके किमुरा ने एनएचके को बताया कि उन्होंने यात्रियों को भागते हुए देखा और जब वह यह पता लगाने की कोशिश की कि क्या हुआ है, तो उन्होंने धमाके की आवाज सुनी और धुंआ उठता देखा।

तोक्यो में ट्रेन के अंदर चाकू से हमले की दो महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले अगस्त में तोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह से एक दिन पहले 36 वर्षीय व्यक्ति ने तोक्यो में एक यात्री ट्रेन में 10 लोगों को चाकू मार दिया था।

संदिग्ध ने बाद में पुलिस को बताया था कि वह खुश दिख रही एक महिला पर हमला करना चाहता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A man stabs, sets fire to at least 10 people on train in Tokyo

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे