लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सुपरवाइजर से झगड़े के बाद एक शख्स ने दो सहकर्मियों की हत्या की, तीसरा घायल

By भाषा | Updated: October 3, 2021 10:55 IST

Open in App

टालाहासी (अमेरिका), तीन अक्टूबर (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा में एक इलेक्ट्रीशियन ने अपने सुपरवाइजर से झगड़ा होने के बाद अपने सहकर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें दो लोगों की शनिवार को मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

पॉक काउंटी के शेरिफ ग्रैडी जुड ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इलेक्ट्रीशियन शुन रुनयोन और उसके सहकर्मी पेन्सिलवेनिया की एक बिजली कंपनी के लिए काम करते थे और डेवनपोर्ट में रह रहे थे। 39 वर्षीय रुनयोन का शुक्रवार को उसके सुपरवाइजर से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने अपने सुपरवाइजर से मारपीट की और घटनास्थल से फरार हो गया।

डेवनपोर्ट मध्य फ्लोरिडा में ओरलैंडो से करीब 55 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में स्थित एक जगह है।

जुड ने बताया कि रुनयोन घर लौटा जहां वह और सात सहकर्मी तथा उनके परिवार रहते थे और उसने एक चाकू तथा बल्ले से उन पर हमला करना शुरू कर दिया। उसने एक व्यक्ति की सोते हुए पिटायी की जिससे उसकी मौत हो गयी।

शेरिफ ने बताया कि दूसरा व्यक्ति मृत पाया गया और तीसरे व्यक्ति को इतनी बुरी तरह पीटा गया है कि उसे अत्यधिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत बेहद नाजुक है।

जुड ने बताया कि रुनयोन ने चौथे व्यक्ति को गली में दौड़ाकर पीटा। एक अन्य व्यक्ति अपनी पत्नी और सात वर्षीय बेटी के साथ भाग गया। रुनयोन बाद में लेक वेल्स में एक दंपति के घर पहुंचा, जहां उन्होंने उससे अस्पताल जाने को कहा और बाद में अस्पताल में उसे हिरासत में ले लिया गया। शेरिफ ने बताया कि रुनयोन का हिंसक आपराधिक इतिहास रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल