लाइव न्यूज़ :

रूस के साइबेरिया में कोयला खदान हादसे में जीवित मिला एक व्यक्ति

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:26 IST

Open in App

मॉस्को, 26 नवंबर (एपी) रूस के साइबेरिया में उस कोयला खदान में बचावकर्मियों को एक व्यक्ति जीवित मिला है जहां बृहस्पतिवार शाम आग लग गई थी और कई खनिकों की मौत होने की आशंका है। एक शीर्ष स्थानीय अधिकारी ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

यह खदान केमेरोवो में स्थित है। केमेरोवो के गवर्नर सर्गेई त्सिविलोव ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर कहा कि जीवित मिला व्यक्ति दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया में लिस्टवियाज़नाया खदान में पाया गया और "उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है।"

कार्यवाहक आपातकालीन मंत्री अलेक्जेंडर चुप्रियन ने कहा कि खदान में पाया गया व्यक्ति एक बचावकर्ता था जिसे मृत मान लिया गया था।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी - 11 खनिक मृत पाए गए और तीन बचावकर्मियों की बाद में मौत हो गई, जो खदान के एक सुदूर हिस्से में फंसे अन्य लोगों की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह छह और शव बरामद किए गए और 31 लोग लापता हैं।

गवर्नर सिविलीव ने कहा कि इस वक्त अन्य बचे लोगों को ढूंढना बेहद असंभव है।

बृहस्पतिवार को मीथेन गैस विस्फोट और खदान में आग लगने के कुछ घंटे बाद, आग से मीथेन और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैलने के कारण बचाव दल को खोज को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। केमेरोवो के अधिकारियों के अनुसार, कुल 239 लोगों को खदान से बचाया गया, जिनमें से 63 ने शुक्रवार सुबह तक चिकित्सा सहायता मांगी है।

आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘तास’ और ‘आरआईए-नोवोस्ती’ ने आपात सेवाओं के अधिकारियों के हवाले से बताया कि किसी के जिंदा बचने की कोई उम्मीद नहीं है और बृहस्पतिवार शाम तक मृतक संख्या 52 बताई थी। शुक्रवार सुबह एक व्यक्तिके जीवित मिलने के बाद मृतक संख्या घटकर 51 हो गई है।

क्षेत्रीय अधिकारियों ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। रूस की जांच समिति ने सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण आग लगने के आरोप की आपराधिक जांच शुरू की है। खदान के निदेशक और दो वरिष्ठ प्रबंधकों को हिरासत में भी लिया गया है।

इस महीने की शुरुआत में खदान का निरीक्षण करने वाले राज्य के अधिकारियों की कथित लापरवाही के लिए शुक्रवार को एक और आपराधिक जांच शुरू की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना