लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के उड़ान के लिए तैयार विमान के पंख पर चढ़ा एक शख्स

By भाषा | Updated: December 14, 2020 15:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 दिसंबर अमेरिका के लॉस वेगास में 41 वर्षीय व्यक्ति उड़ान भरने के लिए तैयार एक विमान के पंख पर चढ़ गया। व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है ।

लॉस वेगास मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि शनिवार को मैकरन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति अलास्का एयरलाइंस के विमान के पंख पर चढ़ गया। उड़ान में सवार एक यात्री एरिन इवांस ने बताया कि व्यक्ति पंख पर करीब 45 मिनट तक रहा।

लॉस वेगास से पोर्टलैंड जा रहे विमान के पायलट ने उड़ान के पहले एक व्यक्ति को करीब आते हुए देखा और नियंत्रण टावर को इस बारे में सूचना दी।

यात्री इवांस ने घटना का वीडियो बनाया और उसे फेसबुक पर अपने पेज पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उसे विमान के पंख पर देख हैरान रह गए। हमें लगा कि कहीं वह किसी आतंकी वारदात के लिए तो नहीं आया है।’’

इस दौरान यात्रियों को विमान में ही रहने को कहा गया और उस व्यक्ति को विमान के पंख से उतरने को कहा गया। पुलिस ने हवाई अड्डे में अनधिकृत तौर पर घुसने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर वह विमान के पंख तक कैसे पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब