लाइव न्यूज़ :

नॉर्वे में एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला किया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 17:02 IST

Open in App

कोपेनहेगन, नौ नवंबर (एपी) नॉर्वे की राजधानी ओस्लो की गलियों में एक व्यक्ति ने वहां से गुजरने वाले लोगों पर मंगलवार को चाकू से हमला कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

नॉर्वे के मीडिया ने कथित हमलावर का एक फुटेज जारी किया जिसमें बिना कमीज पहने वह व्यक्ति चाकू लहराता दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि हमले में ‘‘एक से अधिक’’ लोग घायल हुए हैं। उसने घायलों की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

पुलिस प्रवक्ता टोर्जियर ब्रेंडेन ने बताया कि उत्तरी ओस्लो के पास ब्रिस्लेट में एक गश्ती कार हमलावर को रोकने के लिए एक इमारत में गयी। हमलावर ने वाहन पर हमला कर दिया और कार का दरवाजा खोल लिया।

उन्होंने बताया कि हमलावर पर कई गोलियां चलाई गईं लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि क्या कार में बैठे पुलिस अधिकारियों ने गोलियां चलाईं। ब्रेंडेन ने बताया कि हमलावर को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

पिछले महीने दक्षिणपश्चिम ओस्लो के एक छोटे से शहर में तीर-कमान और चाकू लिए एक व्यक्ति ने पांच लोगों की हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल