लाइव न्यूज़ :

सूडान में तख्तापलट के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:29 IST

Open in App

काहिरा, 19 दिसंबर (एपी) सूडान में अक्टूबर में हुए सैन्य तख्तापलट और उसके बाद प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक को बहाल करने लेकिन आंदोलन को दरकिनार करने के खिलाफ रविवार को भारी संख्या में प्रदर्शनकारी राजधानी खार्तुम और देश के अन्य हिस्सों में सड़कों पर उतरे।

प्रदर्शनों के जरिए उस विद्रोह की तीसरी वर्षगांठ को चिह्नित किया गया, जिसके चलते अप्रैल 2019 में लंबे समय से जारी तानाशाह शासक उमर अल-बशीर और उनकी इस्लामी सरकार के शासन का तख्तापलट किया गया।

इसके बाद सूडान लोकतंत्र के रास्ते पर आगे बढ़ा और फिर गत 25 अक्टूबर को हुए सैन्य तख्तापलट से एक बार फिर लोगों को विरोध-प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा।

रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राजधानी खार्तुम और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर मार्च करते नजर आए। प्रदर्शनकारी सूडानी झंडा लहराते चल रहे थे। इसके अलावा कई प्रदर्शनकारी सफेद झंडा भी थामे दिखे जिस पर तख्तापलट के खिलाफ आवाज उठाने के दौरान जान गंवाने वालों की तस्वीरें छपी थीं।

प्रदर्शन से पहले सूडान प्रशासन ने खार्तुम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे ताकि वे सेना के मुख्यालय, राष्ट्रपति भवन और अन्य सरकारी इमारतों तक नहीं पहुंच सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा