लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में इस्लामिक स्टेट का समर्थन करने के मामले में एक गृहिणी हिरासत में

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:52 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, नौ जून सिंगापुर में 34 वर्षीय गृहिणी को इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन के विदेशी समर्थकों के साथ लगातार ऑनलाइन बातचीत करने के बाद सख्त आंतरिक सुरक्षा कानून (आईएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। ऐसा आरोप है कि महिला के बर्ताव में भी कट्टरपंथ बढ़ गया था।

एक अंशकालिक स्वतंत्र धार्मिक शिक्षक रुकैया रामिल को उसके मलेशियाई पति मोहम्मद फिरदौस कमल इंतेजाम ने कट्टरपंथी बना दिया था जिसके बाद उसे चेतावनी देते हुए एक आदेश दिया गया था। मोहम्मद फिरदौस को आईएसआईएस का समर्थन करने के सिलसिले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था और सिंगापुर से प्रत्यर्पित किया गया था।

मलेशियाई उच्च न्यायालय ने 15 अप्रैल को मोहम्मद फिरदौस को आतंकवाद संबंधित प्रोपेगैंडा सामग्री रखने के जुर्म में तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी।

आंतरिक सुरक्षा विभाग (आईएसडी) ने बुधवार को बताया कि रुकैया को चेतावनी भरा आदेश देने के बाद से उसके बर्ताव में कट्टरपंथ बढ़ता चला गया।

चैनल न्यूज एशिया ने आईएसडी के हवाले से कहा, ‘‘रुकैया ने पुनर्वास कार्यक्रम में भाग लेने की किसी भी कोशिश में शामिल होने से इनकार कर दिया और अपनी कट्टरपंथी विचारधारा पर अड़िग रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला