लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने का एक ऐतिहासिक मौका: शीर्ष अमेरिकी कमांडर

By भाषा | Updated: March 9, 2021 23:49 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ मार्च अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने मंगलवार को देश के सांसदों से कहा कि अमेरिका-भारत संबंधों की वर्तमान स्थिति द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और गहरा करने और ‘21 वीं सदी की साझेदारी’ को और मजबूत करने का एक ऐतिहासिक अवसर प्रदान करती है।

यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल फिलिप्स डेविडसन ने कांग्रेस की सुनवाई के दौरान यहां सीनेट की ‘आर्म्ड सर्विसेज कमेटी’ के सदस्यों को बताया कि अमेरिका और भारतीय नौसेनाएं अब सुरक्षित रूप से जानकारी साझा कर रही हैं और भारत ने अमेरिकी रक्षा उपकरणों की अपनी खरीद काफी हद तक बढ़ायी है।

उन्होंने कहा कि भारत द्वारा समुद्री क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करते हुए एक सूचना संलयन केंद्र की स्थापना का अमेरिका ने दृढ़ता से समर्थन किया है, जो हिंद महासागर क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा में सुधार करेगा।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने 2018 में कम्युनिकेशंस कम्पैटिबैलिटी एंड सिक्युरिटी एग्रीमेंट (सीओएमसीएएसए) सहित कई समझौते किये हैं जिसने सूचना साझाकरण और अंतर-क्षमता को काफी बढ़ाया है।

उन्होंने साथ कहा कि चीन ने दबाव बढ़ाने के लिए और पूरे क्षेत्र में अपने प्रभाव का विस्तार करने के लिए एक आक्रामक सैन्य रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि चीन की विस्तारवादी महत्वाकांक्षाएं पश्चिमी सीमा पर दिख रही हैं जहां उसके सैनिक भारतीय सैन्य बलों के साथ गतिरोध में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब