लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी सीनेटर का एक समूह पांच दिवसीय यात्रा पर ताइवान पहुंचा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 11:43 IST

Open in App

ताइपे, छह अक्टूबर चीन और ताइवान के बीच दशकों में चले आ रहे तनाव के बीच चीन के हाल ही में अपने लड़ाकू विमानों के दम पर किए एक बड़े प्रदर्शन के बाद बुधवार को फ्रांसीसी सीनेटरों का एक समूह पांच दिवसीय यात्रा पर ताइवान पहुंचा।

सीनेटर एलेन रिचर्ड के नेतृत्व में समूह, राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन, ताइवान के आर्थिक तथा स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्यभूमि मामलों की परिषद के साथ बैठक करेगा।

ताइवान की अर्ध-सरकारी ‘सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, पूर्व फ्रांसीसी रक्षा मंत्री रिचर्ड ने पहले 2015 और 2018 में ताइवान का दौरा किया था और फ्रांसीसी सीनेट में ताइवान मैत्री समूह के प्रमुख भी थे।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, फ्रांस में चीन के राजदूत लू शाय ने फरवरी में एक चेतावनी पत्र भेजा था जिसमें रिचर्ड को ताइवान यात्रा रद्द करने का आह्वान किया गया था।

इस यात्रा से चीन को एक कड़ा संदेश जाएगा, जो स्व-शासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और इसलिए ही द्वीप के साथ किसी भी अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का विरोध करता है, जैसे कि विदेशी सरकारी अधिकारियों की यात्रा।

गौरतलब है कि ताइवान का सैन्य उत्पीड़न करते हुए शुक्रवार से सोमवार के बीच चीन ने ताइपे की ओर 149 बार लड़ाकू विमान उड़ाए हैं।

व्हाइट हाउस ने उड़ानों को जोखिम भरा एवं स्थिति अस्थिर करने वाला करार दिया, जबकि चीन ने जवाब दिया कि अमेरिका, ताइवान को हथियार बेच रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला