थिएटर में एक लड़की की गोली मारकर हत्या, टिकटॉक स्टार को जख्मी किया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:10 IST2021-07-28T18:10:52+5:302021-07-28T18:10:52+5:30

A girl shot dead in theatre, Tiktok star injured | थिएटर में एक लड़की की गोली मारकर हत्या, टिकटॉक स्टार को जख्मी किया

थिएटर में एक लड़की की गोली मारकर हत्या, टिकटॉक स्टार को जख्मी किया

लॉस एंजिलिस, 28 जुलाई (एपी) अमेरिका में एक थिएटर में 18 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या करने और 19 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार को जख्मी करने के मामले में अधिकारी जनता से मदद की अपील कर रहे हैं। दोनों लड़कियों को तब गोली मारी गई जब वे

दक्षिणी कैलिफोर्निया के कोरोना काउंटी के एक थिएटर में ‘द फोरएवर पर्ज’ नाम की फिल्म देख रही थी।

अधिकारी टोबियास कोरोबेकलिस ने केटीएलए- टीवी को बताया कि थिएटर के कर्मियों को स्थानीय समयनुसार रात साढ़े नौ बजे के बाद दोनों लड़कियां खून से लथपथ पड़ी मिलीं।

पुलिस ने बताया कि रेली गुडरिच की मौत हो गई है जबकि एंथोनी बारजस जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। बारजस के टिकटॉक और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर लाखों फोलोअर हैं।

पुलिस ने कहा कि जांचकर्ताओं को कुछ सबूत मिले हैं लेकिन कोई बंदूक नहीं मिली है। पुलिस घटना को अंजाम देने की कोई मंशा नहीं बता सकी है न ही उनके पास आरोपी की पहचान के बारे में कोई जानकारी है।

पुलिस के सामने परेशानी यह है कि फिल्म देखने कम लोग पहुंचे थे। कोरोबेकलिस ने अपील की है कि थिएटर या आसपास मौजूद किसी शख्स को कोई जानकारी है तो वह उसे उनके साथा साझा करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A girl shot dead in theatre, Tiktok star injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे