लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन में एक स्कूल के पूर्व छात्र ने प्रधानाचार्य को गोली मारी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 10:28 IST

Open in App

ह्यूस्टन, दो अक्टूबर (एपी) अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में एक स्कूल के पूर्व छात्र ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद पूर्व छात्र ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

ह्यूस्टन के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने बताया कि ‘येस प्रेप साउथवेस्ट सेकंडरी’ स्कूल में 25 वर्षीय व्यक्ति ने कांच के बंद दरवाजे से गोली मारी। घटना में कोई छात्र हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने शुरुआत में घायल व्यक्ति की पहचान स्कूल के एक कर्मचारी के रूप में की लेकिन स्कूल के एक बयान में बाद में घायल व्यक्ति को प्रधानाचार्य एरिक एस्पिनोजा बताया गया।

छात्रों और परिवारों को जारी एक पत्र में स्कूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क डिबेला ने बताया कि एस्पिनोजा को पीछे से गोली मारी गयी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘यह बेहद खौफनाक दिन रहा और हम बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हैं कि कोई जानलेवा चोट नहीं आयी।’’

पुलिस ने हमलावर का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि वे जल्द ही उसकी पहचान कर पाए क्योंकि वह पूर्व छात्र था। फिनर ने कहा कि प्राधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या हमलावर और घायल व्यक्ति का पहले कभी कोई झगड़ा हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल