लाइव न्यूज़ :

एक दशक पहले भारत, अमेरिका के लिए रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा तैयार की थी उजरा जिया ने: सांसद

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:22 IST

Open in App

(ललित के. झा)

(भारतीय-अमेरिकी राजनयिक का नाम दुरूस्त करते हुए)

वाशिंगटन, 20 अप्रैल जो बाइडन प्रशासन में अहम पद पर नामित हुईं भारतीय-अमेरिकी राजनयिक अजरा जिया ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है, जिसे पिछले दशक में द्विदलीय समर्थन मिला है। एक अमेरिकी सीनेटर ने यह बात कही।

सीनेटर टिम कायने ने असैन्य सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए अवर विदेश सचिव के पद पर पुष्टि की सुनवाई के दौरान जिया का परिचय देते हुए यह बात कही। जिया ने राजनयिक के रूप में अपने कॅरियर में नयी दिल्ली में भी सेवाएं दी हैं।

जिया ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए 2018 में विदेश सेवा छोड़ दी थी।

कायने ने पिछले सप्ताह जिया के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुनवाई के दौरान सीनेट की विदेश संबंध समिति के सदस्यों से कहा, ‘‘भारत में उन्होंने करीब एक दशक पहले एक रणनीतिक साझेदारी की रूपरेखा तैयार की जिसे आज भी द्विदलीय समर्थन प्राप्त है। यह अमेरिका हिंद प्रशांत साझेदारी की बुनियाद के लिए आज भी स्रोत का काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिया ने अफगानिस्तान में लैंगिक समानता का समर्थन करने और विदेशों में निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव कराने में मदद के लिए नयी द्विपक्षीय पहल कीं।’’

कायने ने कहा कि जिया ने पांच राष्ट्रपतियों (तीन रिपब्लिकन और दो डेमोक्रेट) के शासन में सेवाएं दीं और चार महाद्वीपों में विदेश सेवा की अधिकारी के तौर पर 28 साल तक उत्कृष्ट योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि वह मानवाधिकार, लोकतंत्र और श्रम की कार्यवाहक सहायक सचिव के रूप में काम कर रही थीं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने चीन, मिस्र तथा बहरीन के साथ संयुक्त राष्ट्र- अमेरिका मानवाधिकार वार्ता का नेतृत्व किया।

कायने ने कहा, ‘‘वह भारतीय अमेरिकी प्रवासियों की गौरवान्वित करने वाली बेटी हैं। वह अवर विदेश सचिव के रूप में सेवाएं देने वाली पहली एशियाई अमेरिकी महिला होंगी और मेरा मानना है कि वह इस पद पर काबिज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

जिया ने सांसदों को बताया कि उनके दादा भारत में स्वतंत्रता सेनानी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला