लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कराची में बंदूकधारियों के हमले में एक चीनी श्रमिक घायल

By भाषा | Updated: July 28, 2021 17:46 IST

Open in App

कराची, 28 जुलाई पाकिस्तान के कराची शहर में बुधवार को मोटरसाइकिल से आये बंदूकधारियों ने कार से जा रहे दो चीनी फैक्टरी श्रमिकों पर गोलियां चलायीं, जिससे उनमें से एक घायल हो गया। एक बचाव अधिकारी एवं पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ अधिकारी जावेद अकबर ने कहा कि इस हमले के पीछे की मंशा तत्काल पता नहीं चल पायी है और पुलिस जांच कर रही है।

बचावकर्मी अहमद शाह ने बताया कि दोनों विदेशी चीनी हैं और उनमें एक घायल हो गया। कराची पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत की राजधानी है और वहां चीन की आर्थिक मदद से कई निर्माण परियोजनाएं चल रही हैं।

कुछ सप्ताह पहले पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में एक कथित आतंकवादी हमले में बस नाले में गिर गयी थी और नौ चीनी एवं चार पाकिस्तानी मारे गये थे। यह बस पाकिस्तानी एवं चीनी श्रमिकों को लेकर जा रही थी। वैसे शुरू में पाकिस्तान ने कहा था कि यह सड़क हादसा था लेकिन बाद में जांचकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि समीप में एक आत्मघाती कार बम हमलावर के समय से पहले विस्फोट कर लेने के बाद बस का ड्राइवर नियंत्रण गंवा बैठा और बस नाले में जा गिरी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी