लाइव न्यूज़ :

तालिबान के रुख में बदलाव का अब भी इंतजार है : अफगानिस्तान के एनएसए

By भाषा | Updated: March 24, 2021 11:13 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 24 मार्च अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहिब ने कहा कि अफगान वार्ता दल ने तालिबान के रुख में अभी तक कोई बदलाव नहीं देखा है और वह लगभग वैसा ही है जैसा 9/11 हमले से पहले उसके सत्ता में होने के दौरान था।

मोहिब ने ‘हडसन इंस्टीट्यूट’ में अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के साथ बातचीत के दौरान मंगलवार को कहा, ‘‘ तालिबान के साथ वार्ता करने वाले हमारे दल ने बताया है कि उन्हें तालिबान के रुख में कोई बदलाव नहीं दिखा है और यह रुख वैसा ही है जैसा तब था, जब वे देश पर शासन कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें तालिबान के रुख, तालिबान के विचारों, तालिबान की नीतियों में बदलाव का इंतजार है। हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा होगा क्योंकि तालिबान में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें हैं। हमें अभी तक नहीं पता कि बदला हुआ तालिबान कैसा है क्योंकि हमने अभी तक वह बदलाव देखा नहीं है।’’

वहीं हक्कानी ने कहा कि अमेरिका के साथ समझौते के बाद से तालिबान की हिंसा अफगानिस्तान में कम नहीं हुई है और कुछ लोगों को यह भी लगता है कि वह समझौता एक गलती था।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को इसके बजाय काबुल में सरकार से अधिक बात करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा