लाइव न्यूज़ :

त्यानआनमेन घटना की याद में कार्यक्रम आयोजित करनेवाले वाले समूह के नेताओं पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 10, 2021 14:16 IST

Open in App

हांगकांग, 10 सितंबर (एपी) हांगकांग पुलिस ने शहर में चीन के त्यानआनमेन घटना की याद में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले समूह और इसके तीन नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

‘हांगकांग अलायंस इन सपोर्ट ऑफ पैट्रियॉटिक डेमोक्रेटिक मुवमेंट ऑफ चाइना’ ने कहा कि समूह और इसके अध्यक्ष ली च्यूक-यान और उपाध्यक्ष अल्बर्ट हो और चाव हांग-तुंग पर बृहस्पतिवार रात में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत शहर की सत्ता को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह मामला अदालत के समक्ष लाया गया।

च्यूक-यान और हो पहले से ही 2019 में अनाधिकृत प्रदर्शनों में अपनी भूमिका को लेकर जेल की सजा काट रहे हैं।

इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए चाव और चार अन्य पर भी राष्ट्रीय सुरक्षा जांच मामले में जरूरी जानकारी मुहैया कराने में सहयोग नहीं करने के भी आरोप लगे हैं।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बंद पड़े ‘चार जून संग्रहालय’ पर भी छापेमारी की। इसका संचालन अलायंस, बीजिंग में चार जून, 1989 को त्यानआनमेन चौराहे पर चीन सरकार की सैन्य कार्रवाई की याद में करता है। पुलिस ने कंप्यूटर, दस्तावेज और प्रचार वाली सामग्रियां जब्त की।

अलायंस चार जून, 1989 की घटना की याद में हांगकांग पार्क में मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जाना जाता है। चीन ने पिछले साल इस शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक