लाइव न्यूज़ :

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्वस्त्र नजर आए कनाडा के एक सांसद

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:24 IST

Open in App

ओटावा (कनाडा), 15 अप्रैल (एपी) कनाडा की संसद के एक सदस्य हाउस ऑफ कॉमन्स की डिजिटल माध्यम से चल रही बैठक के दौरान निर्वस्त्र देखे गए।

पोंटिएक के क्यूबेक जिले का 2015 से प्रतिनिधित्व कर रहे विलियम अमोस बुधवार को अपने साथी सांसदों की स्क्रीन पर पूरी तरह नग्न अवस्था में दिखे। वैश्विक महामारी के कारण कई कनाडाई सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संसदीय सत्रों में हिस्सा ले रहे हैं।

‘द कनाडियन प्रेस’ को प्राप्त एक स्क्रीनशॉर्ट में अमोस एक डेस्क के पीछे खड़े दिख रहे हैं और निजी अंग संभवत: एक मोबाइल से ढके हुए थे।

अमोस ने ई-मेल के जरिए दिए गए बयान में कहा, “यह दुर्भाग्य से हुई गलती थी।”

उन्होंने कहा, “जॉगिंग से लौटने के बाद मैं कार्यस्थल पर पहने जाने वाले कपड़े बदल रहा था जब मेरा वीडियो गलती से ऑन हो गया। अनजाने में हुई इस गलती के लिए मैं हाउस ऑफ कॉमन्स के अपने साथियों से दिल से माफी मांगता हूं। निश्चित तौर पर यह अनजाने में हुई गलती थी और यह दोबारा नहीं होगी।’’

विपक्षी ब्लॉक क्यूबेकोइस पार्टी की सांसद, क्लाउडे बेलेफियोलि ने प्रश्नकाल के बाद इस घटना को उठाया और सुझाव दिया कि संसदीय मर्यादा के अनुरूप संसद के पुरुष सदस्यों को ट्राउजर, अंडरवियर, शर्ट और एक जैकेट तथा टाई पहननी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें