लाइव न्यूज़ :

संसद में भीड़ के साथ घुसने के आरोप में कैलिफोर्निया का एक शख्स गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 11, 2021 09:39 IST

Open in App

सैंटा अना (अमेरिका), 11 जुलाई (एपी) अमेरिकी संसद में छह जनवरी को घुसी भीड़ में शामिल होने के आरोप में दक्षिण कैलिफोर्निया के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए भीड़ में शामिल हुआ था।

ओरेंज काउंटी रजिस्टर की रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यू थॉमस पर्स (45) को शुक्रवार को इर्विन से गिरफ्तार किया गया है। उस पर प्रतिबंधित इमारत में प्रवेश करने, प्रतिबंधित इमारत में उत्पाती और बाधाकारी बर्ताव करने, संसद इमारत में उत्पात मचाने आदि आरोप हैं। एक आपराधिक शिकायत के अनुसार, पर्स को संसद में काला हेल्मेट पहने देखा गया जिस पर ‘‘प्रेस’’ लिखा था। एफबीआई ने शिकायत के साथ गिरफ्तारी वारंट के हलफनामे में कहा कि इसके कोई सबूत नहीं है कि पर्स के पास प्रेस का वैध कार्ड है या वह किसी समाचार संगठन से जुड़ा हुआ है।

पर्स ने शनिवार को कहा कि वह ‘‘एक वैध समाचार संगठन का हिस्सा होने के तौर पर’’ इमारत में था। उसने समाचार संगठन का नाम बताने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उसे हिंसक धमकियां मिल रही हैं। पर्स ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड से पता चल जाएगा कि मेरी मौजूदगी वहां अवैध तरीके से नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?